Phone: (562) 427-6899 • Fax: (562) 427-3314
Gregg Drilling & Testing, Inc.
ग्रेग ड्रिलिंग एंड टेस्टिंग, इंन्क. धरती पर, पानी पर तथा गहरे समुद्र में ड्रिलिंग, सेडिमेंट सैम्पलिंग, कोन पेनेट्रेशन टेस्टिंग (सीपीटी) तथा मृदा जांच की सुविधाएं मुहैया कराने वाला विश्व-स्तरीय सेवा प्रदाता है। ग्रेग ड्रिलिंग के पास जीओटेक्नीकल बोरिंग, पर्यावरण सुधार, मैरिन ड्रिलिंग तथा सीपीटी सेवाएं सुलभ कराने में 25 वर्षों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।
ग्रेग ड्रिलिंग सेवाओं में होलो स्टेम ऑगर, मड रोटरी तथा एयर रोटरी ड्रिलिंग शामिल हैं। ग्रेग अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से उच्च गुणवत्ता वाली मृदा कोरिंग, रॉक कोरिंग और डायमंड कोरिंग सेवाएं प्रदान करता है। ग्रेग मृदा नमूने, भूमिगत जल के नमूने और वाष्प के नमूने लेने के लिए डायरेक्ट पुश उपकरणों का भी इस्तेमाल करता है। पर्यावरणीय क्लाइंट्स के लिए कुआं स्थापना, कुआं विकास और कुआं परित्याग सेवाएं भी मुहैया कराता है।
अनुसंधान उत्खनन के लिए, ग्रेग लवणों के जमाव का मानचित्र बना सकता है, खदान की आर्थिक क्षमता का मूल्यांकन कर सकता है, खदान अवशिष्ट का अंदाज लगा सकता है तथा रिक्लेमेशन सहायता उपलब्ध करा सकते हैं। दूर-दराज या दुर्गम क्षेत्रों के लिए हेलीकोप्टर (हेली-पोर्टेबल) ड्रिल रिग्स भी उपलब्ध हैं।
ग्रेग मैरिन ड्रिलिंग तथा समुद्र के नीचे जीओटेक्नीकल इंवेस्टीगेशन में एक विशेषज्ञ है। ड्रिल शिप्स, जैक-अप बोट्स, जैक-अप बारजेज़, लिफ्ट बोट्स तथा सेक्शनल बारजेज़ के स्वामित्व तथा परिचालन के बल पर ग्रेग धरती के किसी भी हिस्से पर फुल सर्विस मैरिन जीओटेक्नीकल इंवेस्टीगेशन कर सकता है। ऑफशोर ड्रिलिंग, मृदा नमूने तथा कम लामबंदी लागत पर लगातार कोरिंग की सुविधा मुहैया कराने के लिए स्थानीय जहाजों पर ओवर वाटर ड्रिलिंग और सीपीटी उपकरण भी लगाए जा सकते हैं। 3000 मीटर से गहरे समुद्र में जांच के लिए ग्रेग ने सबमर्सिबल डीप सी सीपीटी तथा ड्रिलिंग उपकरण डिज़ाइन करके निर्मित किए हैं और इन्हें परिचालित करते हैं। इसमें रोबोटिक डीप सी ड्रिल रिग शामिल है जो समुद्री तल से 150 मीटर नीचे तक अविचरित मृदा कोर प्राप्त कर सेता है। ग्रेग के मिनी-सीपीटी में 2cm2 मिनीएचर कोन या टी-बार का इस्तेमाल किया जाता है जिसे समुद्र तल से 9 मीटर नीचे तक स्ट्रेटीग्राफिक लॉग्स और सोइल स्ट्रेंथ पैरामीटर ज्ञात करने के लिए स्थानीय नावों में लगाया जा सकता है।
एक फुल-स्केल डीप वाटर सीबेड सीपीटी सिस्टम भी उपलब्ध है जिसमें समुद्र तल से 50 मीटर नीचे कोन पेनेट्रेशन टेस्टिंग करने के लिए पेटेंटयुक्त हाइड्रोस्टेटिकली कम्पनसेटिड कोन लगी होती है। सब-सी सेडिमेंट के नमूनों के लिए ग्रेग 10 मी एल्पाइन वाइब्राकोर, 3 मी मिनी वाइब्राकॉर तथा 3 मीटर रोज़फील्डर डीप वाटर इलेक्ट्रिक वाइब्राकोर सहित तीन आकार के वाइब्रेटरी कोर का इस्तेमाल करता है।
अपनी आगामी परियोजना के लिए ग्रेग के विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के बारे में अधिक जानकारी के लिए smsullivan@greggdrilling.com या टेलीफोन 001-707-246-3696 पर कृपया श्री स्टीव सुलिवेन से सम्पर्क करें।
हमारी व्यापक स्तर की इंवायरोनमेंटल ड्रिलिंग, जीओटेक्नीकल ड्रिलिंग, मैरिन ड्रिलिंग तथा कोन पेनेट्रेशन टेस्टिंग सुविधाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट देखें। वेबसाइट में समस्त जानकारी अंग्रेजी में है। इसके अलावा समस्त पत्राचार अंग्रेजी में किए जाने चाहिएं।
एंटर करने के लिए यहां क्लिक करें!